Thu, 30 Jul 2026
Post Details

हिमाचल घूमने गया था पूरा परिवार, इधर चोरों ने घर में किया हाथ साफ पढ़ें पूरी खबर 

हिमाचल घूमने गया था पूरा परिवार, इधर चोरों ने घर में किया हाथ साफ

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : पंचशील एवेन्यू प्रीत नगर में परिवार हिमाचल घूमने के लिए गया तो पीछे खाली घर देख चोर घर के ताले तोड़ चोर अंदर घुस लाखों का सोना व नकदी सहित समान चोरी कर ले गए। चोरी के बाद परिवार घर लौटा तो उन्होंने मेन गेट को खोलने की कोशिश ती की लेकिन गेट नहीं खुला परिवार दीवार फांद कर घर में घुसा तो उन्हें चोरी की वारदात के बारे में पता चला।

चोरी की शिकायत पंचशील एवेन्यू के रहने वाले जतिन गुलाटी ने थाना कैंट की पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पंचशील एवेन्यू के रहने वाले जतिन गुलाटी ने बताया कि वह शनिवार को परिवार के साथ हिमाचल में गए हुए थे। वह सोमवार शाम वापस घर में पहुंचे तो घर का मेन गेट नहीं खुल रहा था।

वह दीवार फांद कर घर में घुसा तो देखा कि सारे कमरे खुले हुए थे और ताले टूटे हुए थे। उसने कमरों के अंदर जाकर देखा पता चला कि चोर अलमारियों से सात तोले सोने के गहने, 90 हजार रुपये नकदी सहित मंहगा सामान चोरी कर ले गए।

उसने घर के आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और तुरंत चोरी की सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते थाना कैंट के जांच अधिकारी एएसआइ गुरदयाल हीरा ने टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और वह आरोपितों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186775