Thu, 04 Jun 2026
Post Details

चुनाव माहौल में विवाद की एंट्री! SSP की ऑडियो वायरल होते ही पटियाला में मचा तूफान, देखें Video

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को लेकर पटियाला में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जिले के एसएसपी वरुण शर्मा का एक आडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर वह यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि विपक्षी दलों के नेता रिटर्निंग अफसर तक न पहुंच सकें। आडियो सामने आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

अकाली दल ने चुनाव आयोग से की शिकायत
शिरोमणि अकाली दल ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए राज्य चुनाव आयोग को औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है। अकाली दल का आरोप है कि एसएसपी वरुण शर्मा विपक्षी दलों को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखने और सत्ता पक्ष को फायदा पहुंचाने के निर्देश दे रहे हैं।

????ਜਿੱਥੇ ਅਕਾਲੀ ਮਿਲਣ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਪਾੜ੍ਹ ਦਿਓ: Punjab Police ????

ਲੋਕਤੰਤਰ ਦਾ ਘਾਣ ਕਰਕੇ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਅਤੇ ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਬੇਸ਼ਰਮੀ ਨਾਲ ਲੁੱਟਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸਬੰਧੀ Patiala Police ਦੀ ਕੱਲ੍ਹ ਰਾਤ ਨੂੰ ਹੋਈ MOST SENSITIVE Conference Call ਦੀ ਸਾਰੀ recording ਆਪ ਸਭ ਸੁਣੋ:

"ਅੱਜ Police… pic.twitter.com/5B98XBU6aY

— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) December 4, 2025

 

लोकतंत्र पर बताया सीधा हमला
पार्टी नेताओं का कहना है कि इस तरह की कथित बातचीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधा हमला है और चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करती है। वह इस मामले को हाईकोर्ट ले जाने की भी तैयारी कर ली है। उनका कहना है कि अगर चुनाव आयोग की तरफ से ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाएंगे।

पुलिस ने वायरल ऑडियो पर दी सफाई
वहीं पंजाब पुलिस ने पूरे मामले को फर्जी करार दिया है। पुलिस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि वायरल आडियो असली नहीं है, बल्कि एआई तकनीक से तैयार किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आडियो की सत्यता नहीं है और इसे जांच में भी परखा जा रहा है। कुछ तत्व चुनाव से पहले भ्रम फैलाने और पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Views: 82

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164683