Sat, 13 Jun 2026
Post Details

जालंधर में पेट्रोल पंप से 2 लाख की लूट, घटना सीसीटीवी में कैद

जालंधर के लांबड़ा में गांव धालीवाल कादियां स्थित काला संघिया रोड पर बने हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर सोमवार रात करीब 8 बजे दो लुटेरे पिस्तौल के बल पर दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। लूट की वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवकों ने वारदात के बाद लुटेरों का विरोध करते हुए पीछा भी किया लेकिन लुटेरों ने पिस्तौल दिखा जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। जिसकी शिकायत पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 

पेट्रोल पंप कर्मचारी हर्ष चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि घटना रात करीब आठ बजे की है। उस समय पंप पर कुल चार कर्मचारी मौजूद थे, तभी दो अज्ञात व्यक्ति पैदल पंप पर आए और पिस्तौल दिखाकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद लुटेरे करीब दो लाख रुपये नकद लूटकर खेतों की ओर फरार हो गए, जिसकी सूचना उन्होंने थाना लांबड़ा पुलिस को दे दी। 

पीड़ित पक्ष की एसएसपी से अपील है कि लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए, वहीं थाना लांबड़ा के जांच अधिकारी एसआई गुरमीत राम ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप दो लुटेरे लूट कर भागे हैं। उनकी टीम मौके पर पहुंची है और घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। वह जल्द ही वे लुटेरों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Views: 109

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166517