Sat, 13 Jun 2026
Post Details

जालंधर में बेखौफ चोरों का दुस्साहस, PNB बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटा; देखें Video

जालंधर में चोरी और लूट की घटनाएं एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। अब चोरों ने सीधे बैंकों के एटीएम को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला पठानकोट हाईवे पर गांव पंजाबी बाग के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से सामने आया है, जहां देर रात चोरों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने की कोशिश की।

देर रात दो चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि रात के समय दो युवक पीएनबी बैंक के एटीएम में दाखिल हुए। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने सबसे पहले एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया। इसके बाद उन्होंने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटना शुरू कर दिया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोर एटीएम से नकदी निकालने में सफल हुए या नहीं।

जल्द गिरफ्तारी का दावा, जांच जारी
मकसूदां थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी ने भी पुष्टि की है कि जांच प्रक्रिया जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

Views: 65

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166518