Thu, 30 Jul 2026
Post Details

इंडोनेशिया में आधी रात मौत का सफर, पलटी बस, 16 यात्रियों की दर्दनाक मौत

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 16 लोगों की जान चली गई। यह हादसा आधी रात के बाद उस समय हुआ, जब राजधानी जकार्ता से प्राचीन शहर योगयाकर्ता जा रही एक अंतर-प्रांतीय बस अनियंत्रित होकर टोल रोड पर बने कंक्रीट बैरियर से टकरा गई और पलट गई।

बस में सवार थे 34 यात्री
राष्ट्रीय सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख बुदियोनो ने बताया कि हादसे के वक्त बस में कुल 34 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जबकि कुछ खिड़कियों से बाहर जा गिरे। हादसे की सूचना मिलने के करीब 40 मिनट बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं।

हादसे में मौके पर ही छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य ने अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राहत और बचाव कार्य के दौरान घायलों को तेजी से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

18 घायलों का इलाज जारी
फिलहाल दो नजदीकी अस्पतालों में 18 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य घायल भी डॉक्टरों निगरानी में हैं। फुटेज में पीली बस को सड़क पर पलटी हुई अवस्था में देखा गया, जिसके चारों ओर पुलिस, रेस्क्यू एजेंसियां और स्थानीय लोग मौजूद थे।

स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर बस के नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि तकनीकी खराबी और चालक की लापरवाही जैसे पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186572