ਨਾਗਰਾ ਫਾਟਕ ਤੋਂ ਰਤਨ ਨਗਰ ਦੇ ਰਸਤੇ ਤੇ ਲਾਈਟਾਂ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਖਰਾਬ ਹੋਈਆਂ ਹਨ : ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ ਰਾਣੋ
जिला प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन ने धर्मशाला के निर्माण के लिए ₹200000 का चेक सौंपा
कच्चा कोट के लोगों ने अमृतपाल सिंह का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया कहा लोगों को होगी सहूलियत
जालंधर 4 अगस्त-
जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने आज कच्चा रोड स्थित आसा पूर्ण भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रबंधक कमेटी को धर्मशाला के निर्माण के लिए ₹200000 का चेक सौंपा है ।
यह चैक सौंपते हुए अमृतपाल सिंह ने कहा कि इन पैसों से प्रबंधक कमेटी की तरफ से एक धर्मशाला का निर्माण करवाया जाएगा जिससे यहां के लोग छोटे-मोटे आयोजन यहीं पर करवा सकेंगे। इससे पहले इन सभी लोगों को इन छोटे-मोटे कार्यक्रमों के लिए दूसरी धर्मशाला व अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था मगर अब वो इन पैसों से अपनी खुद की धर्मशाला का निर्माण करवा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला योजना कमेटी की तरफ से लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में एवं कार्य किए जा रहे हैं जहां विकास कार्यों के लिए फंड जारी किए जा रहे हैं वही सामाजिक गतिविधियों के लिए भी सभी वर्गों के साथ सहयोग किया जा रहा है।
जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए एडवोकेट अमित संधा, प्रेमपाल गारू, बलविंदर बिट्टू, मोहनलाल,परमिंदर गिल व विक्की ने कहा कि अमृतपाल सिंह ने उनकी कमेटी को धर्मशाला बनाने के लिए जो ₹200000 का है चेक सौंपा है इससे इलाके के लोगों को काफी फायदा होगा और वह अपने सामाजिक कार्यक्रम इस धर्मशाला में करवा पाएंगे।





Comments
No comments yet.