Sun, 14 Jun 2026
Post Details

ज्वेलरी शाप से 80 लाख के गहने चोरी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्थित दुकान में 12 लोगों ने की चोरी पढ़ें पूरी खबर 

ज्वेलरी शाप से 80 लाख के गहने चोरी

शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्थित दुकान में 12 लोगों ने की चोरी

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्थित बब्बर ज्वेलर्स की दुकान का रविवार रात करीब ढाई बजे 12 नकाबपोश चोर शटर उखाड़ अंदर घुसे और 20 मिनट के अंदर करीब 80 लाख के सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। चोरी का सूचना दुकान मालिक को तड़के 4.30 बजे दुकान पास से निकल रहे राहगीर ने दी। चोरी के दौरान दुकान के शटर तोड़ अंदर दाखिल होते चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को इनपुट मिला है कि आरोपित वारदात के बाद डीएवी रेलवे लाइनों की ओर भागे।

बब्बर ज्वेलर्स के मालिक सोनू बब्बर ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में दुकान चला रहे है। वह रविवार रात दुकान बंद करके घर चले गए। सूचना मिलने पर उन्होंने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि 10 से 12 नकाबपोश चोर दुकान का शटर को लोहे की सब्बल तोड़ 25 तोले चांदी और छह तोले सोना ले गए, जिससे उनका करीब 80 लाख का नुकसान हुआ है। एसीपी आतीश भाटिया ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

 

दो साल पहले गढ़ा रोड पर दुकान में ऐसे ही हुई थी चोरी

दो साल पहले जनवरी 2023 में गढ़ा रोड के पास एक ज्वेलरी शाप में ऐसे ही रात में चोरी हुई थी। उस समय चोर दीवार में छेद कर दुकान के अंदर घुसे थे और लाखों के गहने ले गए थे। उसके बाद ढाई साल पहले गदईपुर में चोर ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए थे। शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में तीसरी ऐसी वारदात हुई है।

 

पहले मनदीप ज्वेलर्स के ताले तोड़ने की कोशिश की

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो पता चला कि बब्बर ज्वेलर्स से पहले चोरों ने पास ही स्थित मनदीप ज्वेलर्स को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन ताले नहीं टूटे।

 

आरोपित इशारों में और हिंदी में कर रहे थे वात

पुलिस को पता चला कि आरोपित वारदात से पहले एक दूसरे से इशारों में बात कर रहे थे, लेकिन बीच-बीच में हिंदी में बात कर रहे थे। पुलिस यह मानकर चल रही है कि आरोपित उस इलाके नहीं थे। उन्होंने वारदात से पहले रेकी की थी। पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।

Views: 76

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166617