Sun, 14 Jun 2026
Post Details

जालंधर में नहर किनारे मिला युवती का शव, शरीर पर मिले कई टैटू और इंजेक्शन के निशान पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में नहर किनारे मिला युवती का शव, शरीर पर मिले कई टैटू और इंजेक्शन के निशान

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : थाना लांबड़ा क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुराली के पास नहर किनारे एक युवती की शव मिला। मृतका के पैरों पर गंभीर चोटों के निशान थे। जिस स्थिति में शव मिला है, उसे देखते हुए दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।

 

थाना लांबड़ा के प्रभारी एसआइ गुरमीत राम ने बताया कि वीरवार सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर के पास एक युवती का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है, उसकी उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच है।

 

पुलिस ने बताया कि मृतका के शरीर पर पंजाबी और अंग्रेजी भाषा में कई टैटू बने हुए हैं। उसकी बाईं बाजू के अंदरूनी हिस्से पर सीता रानी और दाईं पर बिक्रम सिंह लिखा हुआ है। इसके अलावा बाहरी के हिस्से, कोहनी के पास भोला और दाईं कोहनी के पास सनी लिखा मिला है। वहीं, गर्दन के नीचे ऊपरी हिस्से पर गिल लिखा हुआ है।

 

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मृतका के शरीर पर इंजेक्शन लगाने के कई निशान हैं। मौके से पुलिस को एक इस्तेमाल की गई सिरिंज भी मिली है। शव की पहचान न होने के कारण पुलिस ने उसे 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है, ताकि कोई पहचान कर सके। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। मौके पर जांच के दौरान डीएसपी नरिंदर सिंह औजला, पुलिस अधिकारी पुष्प बाली मौजूद रहे।

Views: 85

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166616