Thu, 30 Jul 2026
Post Details

लुधियाना में 30 साल के व्यक्ति की सफेद ड्रम में मिली लाश, शव के किए गए थे 3 टुकड़े

 

पंजाब के लुधियाना जिले में जालंधर बाइपास के नजदीक एक खाली प्लॉट में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव तीन टुकड़ों में बरामद हुआ। सुबह के समय रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सफेद ड्रम से बरामद हुआ आधा जला हुआ शरीर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को सफेद रंग के एक ड्रम से शव का आधा हिस्सा मिला, जो जला हुआ था। अन्य हिस्सों को भी अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया।

मृतक की पहचान दविंदर के रूप में हुई
पुलिस ने मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय दविंदर के रूप में की है। बताया जा रहा है कि दविंदर कुछ दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था। वह घर पर केवल करीब 15 मिनट रुका और फिर बाहर चला गया। इसके बाद वह लापता हो गया और अब उसका शव ड्रम में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है।

इलाका सील, पुलिस ने शुरू की गहन जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। साथ ही मृतक के परिवार से भी संपर्क कर उनसे जानकारी ली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187290