Thu, 30 Jul 2026
Post Details

CM भगवंत मान का जालंधर दौरा रद्द, इस दिन आ सकते हैं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का जालंधर का दौरा रद्द कर दिया गया है। यह दौरा ऐसे मौके पर हुआ है जब पंजाब के डीजीपी और जालंधर के पुलिस कमिश्नर को दिल्ली विधानसभा की तरफ से तलब किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक अब मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार 11 जनवरी को जालंधर का दौरा कर सकते हैं। दौरा रद्द किए जाने के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि संशोधित कार्यक्रम के तहत रविवार को मुख्यमंत्री के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी शहर में पहुंच सकते हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186753