Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कनाडा पंजाबी लड़की की मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश : जिसे दोस्त समझा, वही बना कातिल

कनाडा में पंजाबी युवती अमनप्रीत की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए संगरूर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अमनप्रीत की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके करीबी दोस्त मनप्रीत सिंह ने ही की थी। आरोपी ने कनाडा की परमानेंट रेजिडेंसी हासिल करने के मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया।

शादी के बहाने कनाडा की PR पाने की कोशिश
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी मनप्रीत सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में पता चला है कि मनप्रीत सिंह अमनप्रीत से शादी करना चाहता था, क्योंकि अमनप्रीत के पास कनाडा की सिटीजनशिप थी। आरोपी को उम्मीद थी कि शादी के बाद उसे आसानी से कनाडा की PR मिल जाएगी। हालांकि, अमनप्रीत ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे नाराज होकर मनप्रीत ने उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी भारत लौट आया था
अमनप्रीत की हत्या के बाद मनप्रीत सिंह कनाडा से भारत वापस लौट आया था। जैसे ही इस मर्डर केस में उसका नाम सामने आने लगा, आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए अमनप्रीत के परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। जब परिवार ने दबाव में आने से इनकार किया, तो आरोपी हथियार लेकर पंजाब के संगरूर में उनके घर तक पहुंच गया और उन्हें डराने की कोशिश की।

दोबारा धमकी देने आया तो पुलिस ने दबोचा
लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने संगरूर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर धमकी देने का मामला दर्ज किया। कुछ समय बाद जब मनप्रीत सिंह दोबारा संगरूर में परिवार को धमकाने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188906