जालंधर में पुरानी रंजिश में चली थीं गोलियां, पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा
नगर निगम द्वारा सफ़ाई सिस्टम को और बढ़िया बनाने के लिए विभिन्न टीमों का गठन
शहर को अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में बांटकर अतिरिक्त निर्माण सामग्री के निपटारे के लिए अधिकारी तैनात
जालंधर, 06 अगस्त:
जालंधर शहर में साफ-सफाई को बढ़िया बनाने के उद्देश्य से नगर निगम, जालंधर द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया है और यह टीमें सीधे नगर निगम के जूनियर इंजीनियरों की निगरानी में शहर से अतिरिक्त निर्माण सामग्री एकत्र कर गदाईपुर प्लांट में निपटान के लिए जिम्मेदार होंगे।
नगर निगम कमिश्नर श्री अभिजीत कपलिश ने कहा कि पूरे शहर को शहरी क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार बाँटा गया है और इन टीमों में जे.ई की देखरेख में टिप्पर, जे.सी.बी. और उनके ड्राइवरों और कर्मचारियों को डियूटी रोस्टर के अनुसार तैनात किया गया है ।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर कई इलाकों में लोग मकान और दुकान के निर्माण के दौरान अतिरिक्त सामग्री सड़क पर फेंक देते हैं, जिससे न केवल दुर्घटना का डर रहता है बल्कि यातायात की भी समस्या पैदा होती है।
उन्होंने कहा कि यह टीमें अतिरिक्त निर्माण सामग्री आदि एकत्र कर सीधे गदाईपुर प्लांट तक पहुंचाएंगी, जिससे शहर को साफ-सुथरा रखने में मदद मिलेगी।
कैप्शन - नगर निगम कमिश्नर श्री अभिजीत कपलिश की फोटो ।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!