Thu, 04 Jun 2026
Post Details

बसंत पंचमी पर मौसम की मार, पंजाब में गरज-चमक और ओलावृष्टि की चेतावनी

पंजाब में बसंत के मौसम का आनंद इस बार फीका पड़ता नजर आ रहा है। पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने राज्य के कई जिलों के लिए खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में खराब मौसम की संभावना
SDMA के मुताबिक यह मौसम गतिविधियां अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, मलेरकोटला, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, एसएएस नगर और तरनतारन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर देखने को मिल सकती हैं। प्रशासन ने संबंधित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को खुले स्थानों में जाने से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करने को कहा गया है।

Views: 42

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164662