Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में 26 जनवरी से पहले रेलवे ट्रैक पर RDX ब्लास्ट, घटना में लोको पायलट जख्मी

पंजाब में 26 जनवरी से पहले धमाका हुआ है। जानकारी के मुताबिक फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद रेलवे लाइन पर एक जोरदार धमाके की खबर सामने आई है। इस धमाके में एक मालगाड़ी के इंजन को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया। घटना के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

मालगाड़ी का ड्राइवर जख्मी
जानकारी के अनुसार धमाका उस समय हुआ जब मालगाड़ी सरहिंद रेलवे लाइन से गुजर रही थी। विस्फोट की चपेट में आने से इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल लोको पायलट को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

धमाके के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने रेलवे ट्रैक और नजदीकी क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। रेलवे प्रशासन ने भी एहतियातन स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

RDX इस्तेमाल की आशंका
जांच एजेंसियों को शुरुआती जांच में इस धमाके में आरडीएक्स के इस्तेमाल की आशंका है। फोरेंसिक और बम निरोधक दस्तों को मौके पर बुलाया गया है और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेनों की आवाजाही को लेकर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188906