Thu, 30 Jul 2026
Post Details

23 जनवरी को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की

News Riders Tv: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन करीब 32 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे यह साल की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई।

फिल्म की सफलता के बीच दिलजीत दोसांझ का एक भावुक वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने बताया कि 1997 में आई ओरिजिनल ‘बॉर्डर’ वे पैसों की कमी के कारण नहीं देख पाए थे। दिलजीत ने कहा कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि एक दिन वे खुद उसी फिल्म फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनेंगे।

‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के किरदार में नजर आ रहे हैं। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म से आगे भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186679