Thu, 30 Jul 2026
Post Details

राष्ट्रीय शहरी आजीविका का लाभ हर ज़रूरतमंद को लाभ मिले :- जगदीश समराए

जालंधर 9 अगस्त:: वार्ड नंबर 78 में पूर्व पार्षद जगदीश समराय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन( एन.यू.एल. एम.) कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप में चंडीगढ़ से विशेष तौर पर  ए.के. दीक्षित (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ),और उनके साथ नगर निगम जालंधर से गुरदीप कौर (सी.एम.एम.), मनजीत कौर (सी.ओ.) उपस्थित हुए और इस मौके पर  पूर्व पार्षद जगदीश समराय ने उनका स्वागत  किया और बताया कि, हमारे वार्ड नंबर 78 में और इसके साथ लगते वार्ड़ो में से, इस मिशन के तहत, दो बार पहले भी महिलाएं, को सिलाई का काम और ब्यूटी पार्लर का काम की महिलाएं सिखलाई ले चुकी है, पहले सिखलाई लेने वाली महिलाओं की गिनती 300 के करीब होगी ,जिनको इस मिशन के तहत सर्टिफिकेट भी बांट दिए गए हैं, और आज फिर से नए ग्रुप तैयार कर लिए हैं, जिनको इस मिशन के तहत 3 महीने के कोर्स में सिलाई और ब्यूटी पार्लर के काम की सिखलाई देंगे, और इस मिशन के तहत नए कोर्स भी आए हैं ,जिसका प्रोजेक्टर कोऑर्डिनेटर ने बताया के गरीब, जरूरतमंद महिलाओं को  सर्वसहता स्कीम और नए रोजगार संबंधी जागरूक किया, जागरूक करते समय ,इस कैंप में महिलाओं को बताया कि, अपने घर बैठकर ही अचार बनाना ,मुरब्बा ,भुजिया, चॉकलेट्स ,बेकरी का सभी प्रकार समान ,पापड़ ,बढ़िया, भाजी में सभी प्रकार के आइटम, समान जो महिलाएं  अपनी आमदनी का जरिया बना  बना सकती है, इसमें केंद्र सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता के रूप में  काम करने वाली महिलाओं को 40000 रुपए, इस मिशन के तहत जो सेल्फ हेल्प ग्रुप के मेंबर होंगे उनको लोन दिया जाएगा जो के यह पैसे सरकार को वापस नहीं करने होंगे, और आपने काम बढ़ाने में इसकी मदद होगी, आज आठ ग्रुप बनाए गए और जो महिलाएं नई स्कीम भाग लेगी,  उनके अलग ग्रुप भी बनाए गए, इस मौके पर विशेष तौर पर आशा समराय (कांग्रेस नेत्री), प्रवीण शर्मा ,सोनिया दत्ता, वंदना कजला, शर्मिला भगत-, सुमन ,ज्योति, बंदना देवी दोबंता और भी महिलाएं उपस्थित थी,,,

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186856