Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब बदला मौसम का मिजाज: कोहरे और बारिश के बीच लुढ़का पारा

पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने 11 जिलों में घने कोहरे को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है। विभाग के अनुसार, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मलेरकोटला में सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है।

इन 9 जिलों में बरसेंगे बादल
कोहरे के साथ-साथ पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और मोहाली (SAS नगर) में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई है, जिससे हवा में नमी बढ़ गई है।

अमृतसर पंजाब का सबसे ठंडा शहर
अमृतसर सबसे ठंडा तापमान की बात करें तो राज्य के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की मामूली बढ़त देखी गई है, जो अब सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। हालांकि, रातों में ठंड अभी भी बरकरार है। अमृतसर राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186715