Thu, 30 Jul 2026
Post Details

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग को लेकर अफरा-तफरी मची

News Riders Tv: यह इलाका मुंबई का हाई-प्रोफाइल इलाका है, जहां कई फिल्मी हस्तियों के घर हैं। इस सनसनीखेज घटना के बाद रोहित शेट्टी और उनके घर के आसपास सिक्यॉरिटी बढ़ा दी गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक धमकी भरा पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए इसे चेतावनी बताया गया और पोस्ट में आगे और गंभीर अंजाम की धमकी भी दी गई। मामले में पांच संदिग्धों को पुणे से पकड़ा गया है। रोहित शेट्टी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है। छोटी उम्र से उन्होंने मेहनत कपनी शुरू कर दी थी।

यहां हम लेकर आए हैं रोहित शेट्टी के बचपन और करियर के शुरुआती दौर की कहानी, जब उन्हें आम लड़कों की तरह स्ट्रगल करना पड़ा था। रोहित शेट्टी काफी छोटे थे जब पिता का साया सिर से उठ गया। रोहित अपने घर के हालात को छोटी उम्र से ही समझने लगे थे और परिवार की जिम्मेदारियां खुद ही उन्होंने कंधों पर ले ली।

रोहित ने बताया था कि पापा के साथ जब कभी वो बाहर जाते तो वहां पर भी बस फिल्मों से जुड़ी बातें सुनने को मिलती थीं। यही वजह रही कि इस दुनिया के अलावा किसी दूसरी दुनिया से परिचय ही नहीं हुआ। मैंने बचपन में ही ठान लिया था कि पापा जो काम कर रहे हैं, वही मैं भी करूंगा। लेकिन पापा की मौत के बाद सब कुछ बदल गया। मेरी उम्र कम थी, जब वो गुजर गए। वक्त के साथ परिवार की माली हालत भी खराब हो गई थी। इसी कारण मैंने बहुत जल्दी काम करना शुरू कर दिया।'

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186797