Thu, 30 Jul 2026
Post Details

सोच-समझकर ही दें अपने बच्चों को स्मार्टफोन, गेम की लत के कारण 3 बहनों ने किया सुसाइड

यूपी के गाजियाबाद से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां भारत सिटी सोसाइटी के एक फ्लैट में रहने वाली तीन सगी बहनों ने मंगलवार रात करीब 2 बजे 9वीं मंजिल से कूदकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। तीनों बहनों की उम्र महज 12 से 16 साल के बीच थी।

कोरियन लव गेम की खतरनाक लत
पुलिस जांच और परिजनों के बयान के अनुसार, तीनों बहनें एक 'टास्क-बेस्ड कोरियन लव गेम' की शिकार थीं। इस गेम का जुनून उन पर इस कदर सवार था कि उन्होंने स्कूल जाना तक बंद कर दिया था। पिता ने बताया कि तीनों हर वक्त एक-दूसरे के साथ रहती थीं और गेम में इस कदर डूबी रहती थीं कि नहाना और टॉयलेट जाना भी एक साथ ही होता था।

पिता की डांट के बाद उठाया घातक कदम
परेशान पिता ने जब बेटियों को गेम खेलने से सख्ती से मना किया और उन्हें फटकार लगाई, तो बहनों ने यह आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया। मंगलवार रात को उन्होंने अपने कमरे को अंदर से बंद किया और बालकनी में स्टूल लगाकर एक-एक करके 9वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।

18 पन्नों का सुसाइड नोट: "गेम नहीं छोड़ पा रही हूं"
घटनास्थल से पुलिस को 18 पन्नों का एक विस्तृत सुसाइड नोट मिला है। डायरी के पन्नों पर अपनी व्यथा लिखते हुए बहनों ने कहा— “मम्मी-पापा सॉरी… हम गेम नहीं छोड़ पा रही हैं। अब आपको एहसास होगा कि आप हमसे कितना प्यार करते थे, जिस गेम को आप छुड़वाना चाहते थे।”

पुलिस की कार्रवाई और जांच
एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) आलोक प्रियदर्शी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरूआती जांच में यह साफ तौर पर आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस अब उन परिस्थितियों और उस विशेष गेम की पड़ताल कर रही है जिसने इतनी कम उम्र की बच्चियों को मौत की ओर धकेल दिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186660