Sat, 13 Jun 2026
Post Details

जालंधर लक्की मर्डर केस मामले में DGP गौरव यादव का बड़ा बयान

जालंधर के मॉडल टाउन में हुए सनसनीखेज लक्की ओबरॉय हत्याकांड के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वारदात वाली जगह का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय रिव्यू मीटिंग की। डीजीपी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग और दस्तावेज लगे हैं, जिनके आधार पर बहुत जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।

जोगा फोलड़ीवाल की पोस्ट और रंजिश के एंगल पर सख्त रुख
सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल की पोस्ट को लेकर डीजीपी ने सख्त लहजे में कहा कि साइबर सेल आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि पोस्ट वास्तव में किसने और कहां से की है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक की जांच में यह मामला 'ऑर्गेनाइज्ड क्राइम' का नहीं लग रहा है, बल्कि पुरानी रंजिश के एंगल से इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ ऐसी 'लीड' मिली हैं जिनका खुलासा अभी सार्वजनिक रूप से नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।

ISI लिंक और युवाओं के लिए विशेष अपील
इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा करते हुए डीजीपी ने कहा कि पकड़े गए कुछ संदिग्धों और आरोपियों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। सीमा पार से पंजाब में हथियारों की सप्लाई की जा रही है, जिसका इस्तेमाल इस तरह की वारदातों में होता है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए डीजीपी ने युवाओं से अपील की कि वे कॉलेजों में 'प्रधानगी' के चक्कर में पड़कर अपना भविष्य बर्बाद न करें और पढ़ाई पर ध्यान दें। पुलिस विभाग जल्द ही एक नया सिस्टम तैयार कर रहा है ताकि शिक्षण संस्थानों में छात्र राजनीति के नाम पर बढ़ रहे अपराध को रोका जा सके।

Views: 45

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166495