फगवाड़ा गेट से लेकर रेलवे रोड तक: 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी जालंधर की ये 13 प्रमुख मार्केट्स
लक्की ओबरॉय हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। जांच में सामने आया है कि इस सनसनीखेज वारदात को सोनू खत्री गैंग के शार्पशूटर गुरताज सिंह ने अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है, जिसमें वह वारदात के बाद कार चलाता हुआ दिखाई दे रहा है।
बहराम टोल प्लाजा पर क्रेटा चलाते दिखा शूटर
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी गुरताज सिंह बहराम टोल प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। वह सफेद रंग की क्रेटा कार चला रहा था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि लक्की ओबरॉय के नौकर शिंगरी ने ही शूटर को डीसी कॉलोनी से शहर से बाहर निकलने का रास्ता दिखाया था। शहर की सीमा से बाहर निकलते ही गुरताज ने कार की कमान संभाली और स्कूटी को कहीं छिपा दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार को बलाचौर इलाके से लावारिस हालत में बरामद कर लिया है।
'डबल हैंडेड फायरिंग' का एक्सपर्ट है गुरताज
होशियारपुर की एमएक्स कॉलोनी का रहने वाला गुरताज सिंह अपराध की दुनिया में अपने खौफनाक स्टाइल के लिए जाना जाता है। वह दोनों हाथों से एक साथ पिस्टल चलाकर सटीक निशाना लगाने में माहिर है। गुरताज ने महज दो महीने के भीतर दो बड़ी हत्याओं को अंजाम दिया है। इससे पहले 16 दिसंबर 2025 को उसने होशियारपुर में अब्दुल मोहम्मद पर दोनों हाथों से 7 गोलियां बरसाकर उसकी जान ले ली थी।
पुलिस की छापेमारी जारी आरोपी गुरताज पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की कई टीमें उसकी धरपकड़ के लिए पंजाब और पड़ोसी राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि शूटर जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!