Thu, 30 Jul 2026
Post Details

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका! अस्पताल में भर्ती हुआ ये धुरंधर बल्लेबाज

टीम इंडिया के पावरप्ले स्पेशलिस्ट अभिषेक शर्मा इस समय अस्पताल के बिस्तर पर हैं। पेट दर्द और इन्फेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। 12 फरवरी को होने वाले मैच से ठीक पहले इस खबर ने भारतीय खेमे में खलबली मचा दी है।

 मैनेजमेंट की नजरें मेडिकल बुलेटिन पर
अभिषेक की गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट को अब नए ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर विचार करना होगा। हालांकि असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशेट ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा है कि संक्रमण गंभीर नहीं है, लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें एडमिट किया गया है। अमेरिका के खिलाफ मैच में फील्डिंग से उनकी अनुपस्थिति ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि उनकी सेहत साथ नहीं दे रही है।

अस्पताल में चल रहे हैं कई टेस्ट
दिल्ली के अस्पताल में अभिषेक के खून के सैंपल और अन्य जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार अस्पताल के डॉक्टरों के संपर्क में है। अगर वे नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल पाते हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी जगह किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186548