Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में मशहूर पंजाबी गायिका ज्योति नूरां के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग

जालंधर में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के मकसूदां स्थित नए घर के बाहर देर रात करीब 9:20 बजे फायरिंग की घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

धमकी या चेतावनी की आशंका
सूत्रों के अनुसार फायरिंग नए घर के बाहर होने से आशंका जताई जा रही है कि यह घटना किसी प्रकार की धमकी या चेतावनी से जुड़ी हो सकती है। हाल के समय में देश और विदेश में कलाकारों को मिल रही धमकियों और हमलों की घटनाओं के बीच इस वारदात को गंभीरता से देखा जा रहा है।

CCTV फुटेज बना अहम सुराग
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी एक्टिवा पर आता है, फायरिंग करता है और तुरंत फरार हो जाता है। पुलिस के लिए यह वीडियो जांच में अहम सुराग माना जा रहा है और इसके आधार पर हमलावर की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186796