Sat, 13 Jun 2026
Post Details

"शशि शर्मा ने मुझे फंसाया", लक्की हत्याकांड में नाम आने पर भड़का दलबीरा; किए हैरान करने वाले खुलासे

जालंधर मॉडल टाउन में हुए चर्चित लक्की ओबरॉय मर्डर केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में नामजद किए गए दलबीर दलबीरा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी चुप्पी तोड़ी है। विदेश से दिए इस बयान में दलबीरा ने दावा किया है कि इस हत्याकांड से उसका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है।

लक्की से कभी बात ही नहीं हुई, शशि शर्मा ने रची साजिश
दलबीर ने उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि वह लक्की को धमकी भरे फोन (Threat Calls) कर रहा था। दलबीर ने कहा, "मेरी लक्की से कभी फोन पर बात तक नहीं हुई। मेरी दुश्मनी शशि शर्मा के साथ है, मैंने उसके साथ मारपीट की थी और उसे नुकसान भी पहुंचाया था। इसी का बदला लेने के लिए शशि ने लक्की के भाई के साथ मिलकर कत्ल मामले में मेरा नाम डलवा दिया है।

गैंगस्टर बनने का 'बेस' है प्रधानगी का विवाद
लक्की ओबरॉय और जोगा के बीच चल रही तनातनी पर दलबीर ने कहा कि हत्या की असली वजह 'प्रधानगी' का विवाद है। उसने तंज कसते हुए कहा कि आज के समय में जो भी गैंगस्टर बनता है, उसका आधार ये प्रधानगी की राजनीति ही होती है। दलबीर ने साफ किया कि वह कभी इस तरह के विवादों में नहीं पड़ा और न ही कभी उसकी जोगा या लक्की से इस बारे में कोई बातचीत हुई।

2 साल से विदेश में शांत जीवन, पुलिस पर भी उठाए सवाल
दलबीर ने बताया कि वह पिछले दो सालों से विदेश में एक शांत और सादा जीवन व्यतीत कर रहा है। उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि प्रशासन को भी पता है कि उसका नाम गलत तरीके से पर्चे में दर्ज किया गया है। दलबीर ने दावा किया कि यही वजह है कि पुलिस अब तक उसके परिवार को परेशान नहीं कर रही है, क्योंकि सच्चाई उनके सामने है।

Views: 33

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166529