Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर के Mariton Hotel के पार्टनरों में विवाद, जमकर हुई मारपीट; Video

जालंधर के मैरिटन होटल में आपसी रंजिश के चलते पार्टनरों के बीच विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। होटल परिसर कुछ ही मिनटों में हंगामे का केंद्र बन गया, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और स्थिति बेकाबू हो गई।

जानकारी के मुताबिक पार्टनरों के बीच किसी मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे को जमीन पर गिराकर उसकी पिटाई की, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की पगड़ी तक उतर गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और होटल के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की पड़ताल जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186816