Thu, 30 Jul 2026
Post Details

सूफी सिंगर ज्योति नूरां को गैंगस्टर की धमकी, मांगी एक करोड़ की फिरौती

पंजाब की मशहूर सूफी गायिका ज्योति नूरां से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा उनके पति अभि ने किया। उनका कहना है कि संपत नैहरा के नाम का इस्तेमाल कर धमकी दी जा रही है और रकम न देने पर लगातार कॉल आ रहे हैं।

परिवार में डर का माहौल
परिवार का दावा है कि दो दिन पहले घर के बाहर हुई फायरिंग भी इसी धमकी से जुड़ी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कुछ संदिग्ध लोग घर के आसपास मंडराते देखे गए थे, जिससे परिवार में डर का माहौल है।

पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत
परिवार के अनुसार इस मामले की शिकायत पहले हीजालंधर कमिश्नरेट पुलिस को दी गई थी, लेकिन छह महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। हालिया फायरिंग के बाद भी पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन जांच जारी होने की बात कहकर लौट गई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186807