Fri, 05 Jun 2026
Post Details

अमृतसर में माथा टेककर लौट रहे विदेशी सैलानियों के साथ हादसा, गड्ढे के कारण पलटा ई-रिक्शा; Video

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन कर लौट रहे तीन विदेशी पर्यटकों के साथ एक सड़क हादसा हो गया। गोल्डन टेंपल से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पर्यटकों से भरा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक महिला सहित तीनों पर्यटक रिक्शे के नीचे फंस गए। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय निवासियों ने तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े आए।

गड्ढे के कारण अनियंत्रित हुआ ई-रिक्शा
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार यह हादसा सड़क पर मौजूद एक गहरे गड्ढे की वजह से हुआ। जैसे ही ई-रिक्शे का पहिया उस गड्ढे में गिरा, चालक कंट्रोल खो बैठा और वाहन सड़क पर ही पलट गया। रिक्शे में सवार पर्यटक गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद वापस लौट रहे थे। रिक्शा पलटते ही पर्यटक मदद के लिए पुकारने लगे, जिन्हें देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर भारी मशक्कत के बाद तीनों पर्यटकों को रिक्शे के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि पर्यटकों को केवल मामूली चोटें आईं। लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए उन्हें पास के ही एक मेडिकल स्टोर पर ले जाकर मरहम-पट्टी करवाई।

Views: 38

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164937