Sun, 14 Jun 2026
Post Details

आबकारी विभाग धार द्वारा विदेशी मदिरा बोल्ट बियर की 199 पेटी जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया*

  सुरेन्द्र दुबे    *धार 22 फरवरी 2026।* कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार तथा उपायुक्त आबकारी संभाग इंदौर श्री संजय तिवारी, एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में धार जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी वृत्त धार में आबकारी विभाग की अवैध मदिरा परिवहन/विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी हैं। 

        इसी कड़ी में शनिवार को सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिनेश उदेनिया के नेतृत्व में अवैध मदिरा से भरी आयसर वाहन को पकड़ा गया । मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई जेतपुरा_बगड़ी तुर्क रोड पर जीतल सोल्यूशन वेयरहाउस परिसर के भीतरअवैध शराब से भरी एक आयसर गाड़ी नंबर MP09GE7345 खड़ी है जिसमें शराब विशेष चैम्बर में भारी है जिसकी तलाशी लेने पर बोल्ट कैन बियर की 199 पेटियां बरामद की गई। वाहन से कुल 2388 बल्क लीटर शराब जप्त कर देवकरण पिता सीताराम भूरिया निवासी खिड़कियां जिला धार व गणेश पिता संतोष रेसवाल निवासी पीपलगोन तहसील कसरावद जिला खरगोन के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया। उक्त कार्यवाही नवीन विधान हेतु निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से वीडियो आदि बनाकर की गई।जप्त मदिरा एवं वाहन की कुल अनुमानित क़ीमत लगभग रुपये 18,00,000/- है ।

       उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिनेश उदेनिया, आबकारी उप निरीक्षक राज कुमार शुक्ला, मुनेंद्र जादोन, मुख्य आरक्षक कैलाश बघेल, आरक्षक राजेन्द्र पवार, शकुन्तला खराड़ी, परमानंद चौधरी की टीम द्वारा की गई।

 

Views: 57

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166622