Thu, 30 Jul 2026
Post Details

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फिर चौंकाने वाला बयान, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मर जाते पाकिस्तान के PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के शुरुआती 10 महीनों के भीतर ही दुनिया भर में चल रहे कम से कम 8 युद्धों को शांत कराया है। इसमें सबसे गंभीर दावा भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर किया गया है।

पाक पीएम पर मंडरा रहा था खतरा
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि करीब 3.5 करोड़ लोगों का मानना है कि अगर उन्होंने दखल नहीं दिया होता, तो 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौत निश्चित थी। हालांकि, उन्होंने इस कथित सैन्य ऑपरेशन की गहराई से व्याख्या नहीं की, लेकिन उनके इस बयान ने दक्षिण एशिया की राजनीति में खलबली मचा दी है।

अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर असर
ट्रंप के इस ताजा दावे से एक बार फिर कश्मीर और भारत-पाकिस्तान संबंधों में तीसरे पक्ष की भूमिका पर बहस छिड़ गई है। भारत सरकार ने हमेशा इंटरनेशनल मंचों पर यह स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान के साथ जुड़े किसी भी मुद्दे पर किसी तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं है और यह पूरी तरह द्विपक्षीय मामला है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186741