Thu, 30 Jul 2026
Post Details

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किया हमला, 55 सैनिक मारे और 19 चौकियों पर किया कब्जा

अफगानिस्तान ने देर रात पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हमला कर दिया। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। अफगानिस्तान ने यह कार्रवाई 22 फरवरी को पाकिस्तान की ओर से किए गए कथित एयरस्ट्राइक के जवाब में बताई जा रही है।

अफगानिस्तान का कहना है कि उनके पास 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव मौजूद हैं और एक सैन्य मुख्यालय समेत 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। साथ ही एक पाकिस्तानी विमान गिराने का भी दावा किया गया है। वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब सब्र की सीमा पार हो चुकी है और दोनों देशों के बीच खुला युद्ध शुरू हो चुका है। दोनों देशों के दावों के बीच सीमा पर हालात तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186659