Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में पुलिस स्टेशन में ही 10वीं के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला, गर्दन पर लगे 16 टांके

जालंधर के कैंट थाने में दो पक्षों को आपसी विवाद सुलझाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन बातचीत के दौरान ही मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल छात्र की पहचान मुकुल सेठी के रूप में हुई है, जो 10वीं कक्षा का छात्र है। उसकी गर्दन पर गहरा घाव लगा और उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के छात्र को 16 टांके लगे हैं।

पुलिस मौजूदगी में हुआ हमला
घटना के दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि विवाद सुलझाने के लिए दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, लेकिन जांच अधिकारी ASI मुख्तयार उस समय मौजूद नहीं थे। इसी बीच कहासुनी बढ़ गई और आरोपी युवक के बड़े भाई ने अचानक हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की।

आरोपी हिरासत में, कार्रवाई की मांग
बताया गया कि हमला करने के बाद आरोपी भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने थाने का गेट बंद कर उसे पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हो।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186856