Wed, 03 Jun 2026
Post Details

650 करोड़ के जेट में परिवार संग निकले रोनाल्डो, आखिर क्यों छोड़ा सऊदी अरब

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोनाल्डो अपने करीब 650 करोड़ रुपए कीमत वाले लग्जरी प्राइवेट जेट से आधी रात सऊदी अरब से रवाना होकर स्पेन पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उनका Bombardier Global 6500 शाम करीब 9 बजे रियाद से उड़ा और रात लगभग 1 बजे स्पेन में लैंड हुआ। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक जेट ने मिस्र और भूमध्य सागर के ऊपर से होकर उड़ान भरी।

पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे रियाद में
रोनाल्डो सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अपनी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज और पांच बच्चों के साथ रह रहे थे। हालिया सुरक्षा हालात को देखते हुए उन्होंने एहतियातन देश छोड़ने का फैसला किया। हालांकि इस पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सऊदी प्रो लीग में अल-नस्र के लिए खेलते हैं
रोनाल्डो इस समय Al-Nassr FC के लिए सऊदी प्रो लीग में खेल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी दैनिक कमाई लगभग £4.88 लाख बताई जाती है।हाल ही में Al Fateh SC के खिलाफ 3-1 की जीत के दौरान उन्हें मांसपेशियों में चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। बढ़ते तनाव के चलते अल-नस्र का एशियन चैंपियंस लीग टू क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी स्थगित कर दिया गया है।

Views: 20

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164651