Sat, 13 Jun 2026
Post Details

दुबई से दिल्ली पहुंची पहली रेस्क्यू फ्लाइट, यात्रियों ने ली राहत की सांस

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई में फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान मंगलवार सुबह नई दिल्ली पहुंचा। फ्लाइट AI916D करीब सुबह 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। एयरक्राफ्ट VT-EDC में कुल 149 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित भारत लाया गया।

143 क्रू मेंबर भी पहले ही लाए गए सुरक्षित
अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले तथा ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। ऐसे माहौल में यह एयर इंडिया की पहली उड़ान थी, जिसके जरिए यात्रियों को दुबई से वापस लाया गया। इससे पहले सुबह एयर इंडिया और Air India Express के 143 कॉकपिट और केबिन क्रू सदस्यों को भी सुरक्षित दिल्ली लाया गया था। ये सभी दुबई में फंसे हुए थे।

वापस लौटे यात्रियों ने ली राहत की सांस
दुबई से लौटे यात्रियों ने भारत पहुंचने पर राहत की सांस ली और सरकार व एयरलाइन का आभार व्यक्त किया। कई यात्रियों ने कहा कि मौजूदा हालात में सुरक्षित वापसी उनके लिए बड़ी राहत है। एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में उनकी टीमें लगातार काम कर रही हैं और समन्वय के जरिए ऑपरेशन को सुचारु बनाने की कोशिश की जा रही है।

Views: 34

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166495