Thu, 30 Jul 2026
Post Details

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। 2026 की चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब श्रद्धालु अपने मोबाइल, कंप्यूटर या व्हाट्सएप के जरिए घर बैठे ही यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी श्रद्धालु को चारधाम यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू
उत्तराखंड सरकार ने फिलहाल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की है, जबकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू होगा।
यात्रा शुरू होने से पहले हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य प्रमुख स्थानों पर बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन काउंटर लगाए जाएंगे। इन काउंटरों पर वे श्रद्धालु भी आसानी से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे जिनके पास इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा
इस साल चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। परंपरा के अनुसार इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे, जबकि 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

इस वेबसाइट से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर अकाउंट बनाना होता है। इसके बाद यात्रा की तारीख, धाम का चयन और यात्रियों की जरूरी जानकारी भरनी होती है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रद्धालु अपनी रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186548