Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब सरकार का चुनावी बजट जमीनी हकीकत से कोसो दूर - इंजी. अरुण रत्न

पंजाब सरकार दुआरा पेश किए गए चुनावी बजट को लेकर जालंधर वेस्ट के युवा नेता और कांग्रेस शिकायत कमेटी के चेयरमैन अरुण रत्न ने तीखी प्रतिकिया व्यक्त की है।और कहा कि यह बजट एक खोखला डिब्बा है और 2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है जबकि इसका उद्देश्य राज्य में जरूरी मुद्दे बेरोजगारी, लॉ एंड आर्डर , नशे जैसे मुद्दों से लोगो का ध्यान भटकाना है। अरुण ने कहा कि यह आजतक का सबसे जनविरोधी और दिशाहीन बजट है। बजट में       दलित समुदाय के लोगो एवं पंजाब की महिला शक्ति के साथ    मजाक किया गया है क्योंकि जो शर्ते पंजाब सरकार ने 1000 देने के एवज में रखी गयी है उनका पहले कोई वजूद नही था।जहाँ पहले पंजाब की सभी महिलाओं को मासिक राशि देने की बात होती थी वही अब शर्ते रख दी गई है।और पिशले 4 साल का बकाया वो आज भी वही खड़ा है।
अरुण ने कहा कि 2027 में पंजाब का हर एक वर्ग आम आदमी पार्टी की इस सरकार को करारा जवाब देगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186657