ਨਾਗਰਾ ਫਾਟਕ ਤੋਂ ਰਤਨ ਨਗਰ ਦੇ ਰਸਤੇ ਤੇ ਲਾਈਟਾਂ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਖਰਾਬ ਹੋਈਆਂ ਹਨ : ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ ਰਾਣੋ
कनाडा में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच नैंसी की मां ने उनकी सोशल मीडिया आईडी से एक भावुक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है, क्योंकि नैंसी की मां ने उन लोगों से माफी मांगी है जिन पर उन्होंने पहले गंभीर आरोप लगाए थे।
सदमे में हूं, समझ नहीं आ रहा क्या कर रही हूं
करीब 55 सेकेंड के इस वीडियो में नैंसी की मां बेहद भावुक और टूटे हुए हाल में नजर आती हैं। उन्होंने कहा कि बेटी की मौत के बाद वह गहरे सदमे में हैं और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि “मेरी बेटी चली गई है और उसका गम मुझसे सहन नहीं हो रहा। मैं इस समय बहुत सदमे में हूं और मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या कर रही हूं और क्या बोल रही हूं।”
लोगों के कहने पर लेती गई नाम
वीडियो में नैंसी की मां ने स्वीकार किया कि उन्होंने कई लोगों के नाम बिना सोचे-समझे ले लिए थे। उन्होंने कहा कि फोन और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार उकसा रहे थे और अलग-अलग नाम सुझा रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे लोग कहते गए कि फलां व्यक्ति का नाम ले दो, वे वही नाम लेती चली गईं क्योंकि उस समय उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था।
अब पुराने बयानों से पीछे हटीं
नैंसी की मां ने अपने पुराने बयानों से पीछे हटते हुए कहा कि वह किसी निर्दोष व्यक्ति को इस मामले में फंसाना नहीं चाहतीं। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि वह किसी का नाम लेकर अपने सिर पर पाप नहीं लेना चाहतीं। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और इस मामले की सच्चाई पुलिस जांच में सामने आएगी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही और उनका परिवार पहले ही पूरी तरह टूट चुका है।





Comments
No comments yet.