Thu, 30 Jul 2026
Post Details

स्विट्जरलैंड में चलती बस बनी आग का गोला, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

स्विट्जरलैंड में एक दर्दनाक हादसे में बस में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना राजधानी बर्न के पश्चिम में स्थित एक शहर में हुई। पुलिस ने मंगलवार को इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।

केर्जर्स में हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक यह घटना बर्न से करीब 25 किलोमीटर पश्चिम में स्थित केर्जर्स शहर में मंगलवार शाम को हुई। जिस बस में आग लगी, वह लोकल परिवहन सेवा ‘पोस्टबस’ द्वारा संचालित की जा रही थी, जो स्विट्जरलैंड की राष्ट्रीय डाक सेवा से जुड़ी परिवहन सेवा है। बस पूरी तरह आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मौके पर पहुंची बचाव टीम
सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। जब टीम घटनास्थल पर पहुंची तो बस पूरी तरह आग की चपेट में थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर की मदद से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज मौके पर ही किया गया।

घटना को लेकर जांच जारी
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है। शुरूआती जांच में इस घटना को “जानबूझकर किया गया कृत्य” होने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186660