फगवाड़ा गेट से लेकर रेलवे रोड तक: 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी जालंधर की ये 13 प्रमुख मार्केट्स
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की कोशिश की गई। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और गोली उन्हें नहीं लग सकी।
बड़ी खबर-
जम्मू में पूर्व मुखमंत्री फारूक अब्दुल्लाह पर एक शादी समारोह में फायरिंग । गोली चली। बाल बाल बचे। डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी भी साथ थे।
हमलावर कमल सिंह जामवाल गिरफ्तार! pic.twitter.com/1qkBWGwjho— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) March 11, 2026
बताया जा रहा है कि फारूक अब्दुल्ला एक निजी शादी समारोह में शामिल होने जम्मू पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। समारोह के बीच अचानक एक व्यक्ति ने उनके पास पहुंचकर रिवॉल्वर तान दी और फायर कर दिया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को काबू में कर लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब 70 साल का हमलावर कमल सिंह जामवाल पीछे से फारूक अब्दुल्ला के पास पहुंचता है और उनके सिर पर रिवॉल्वर तान देता है। जैसे ही वह ट्रिगर दबाने की कोशिश करता है, उसी वक्त सुरक्षाकर्मी उसका हाथ पकड़कर ऊपर कर देते हैं, जिससे चली गोली हवा में निकल जाती है और फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच जाते हैं।
20 साल से था हत्या का इरादा
घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी कमल सिंह जामवाल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था और इसी मकसद से उसने हमला करने की कोशिश की।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हमले के पीछे उसकी क्या मंशा थी और कहीं इसके पीछे कोई और साजिश तो नहीं है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!