Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, बेटे ने बताई वजह

जालंधर में नगर निगम के रिटायर्ड कर्मी ने कर्ज़े से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान 60 साल के सोनलाल निवासी चौगिट्टी अवतार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 

कर्ज़ा ज्यादा होने के कारण लोग करते थे परेशान
बेटे ने बताया कि पिता नगर निगम में नौकरी करते थे और अब वह रिटायर्ड हो चुके थे। कर्ज़ा ज्यादा होने के कारण लोग घर पर आते थे और तंग परेशान करते थे। रात को उन्होंने खुद को आग लगा ली, जैसे ही हमें इसका पता चला तोहम तुरंत उनके पास पहुंचे। पर तब तक वह आग से पूरी तरह से झुलस चुके थे और उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं मौके पर पहुंचे ASI सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। शव का हालत काफी खराब हो चुकी है और शव की पहचान करना मुश्किल हो गया है। परिजनों ने कुछ लोगों ने नाम बताए है, ऐसे में परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।  

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186796