ਠੇਕੇਦਾਰ ਸਤਪਾਲ ਗਿੱਲ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਚੌਕ ਵਿਖੇ ਸਲਾਨਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਇਆ ।
अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेकने जा रहे एक परिवार की थार गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मोगा जिले से एक परिवार अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए आ रहा था। पार्किंग के पास रास्ते में उनकी महिंद्रा थार गाड़ी में अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता, गाड़ी में भीषण आग लग गई।
गनीमत यह रही की परिवार के सभी सदस्य गाड़ी से सुरक्षित बाहर आ गए लेकिन परिवार की महंगी गाड़ी जल कर राख हो गई। हालांकि फ़ायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग बुझाने की काफ़ी कोशिश की। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है कि गाड़ी में आग कैसे लगी।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!