फगवाड़ा गेट से लेकर रेलवे रोड तक: 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी जालंधर की ये 13 प्रमुख मार्केट्स
ओडिशा के कटक स्थित श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार देर रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 10 मरीजों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इनमें से 7 मरीजों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 अन्य की मौत इलाज के दौरान हुई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और कई मरीजों को तुरंत दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया।
ट्रॉमा ICU में लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार आग अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित ट्रॉमा केयर यूनिट के आईसीयू में करीब रात 3 बजे लगी। उस समय ICU में करीब 23 मरीज भर्ती थे। आग लगते ही पूरे वार्ड में धुआं भर गया जिससे मरीजों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। अस्पताल कर्मियों और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया।
मरीजों को बचाने में झुलसे अस्पताल कर्मचारी
मरीजों को बचाने के दौरान अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
घटना की जानकारी मिलने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 25-25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की हाई लेवल जांच के आदेश भी दिए हैं।
राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल है SCB
SCB Medical College and Hospital ओडिशा के कटक शहर का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल माना जाता है। यहां पूरे राज्य के अलग-अलग जिलों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इस बड़े अस्पताल में हुई आग की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!