फगवाड़ा गेट से लेकर रेलवे रोड तक: 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी जालंधर की ये 13 प्रमुख मार्केट्स
LPG गैस सिलेंडर को लेकर आम लोग परेशान हो रहे हैं। इसी को लेकर आज जालंधर में कांग्रेस पार्टी ने डीसी ऑफिस के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस महिलाओं ने सिर पर सिलेंडर रखा, एक महिला सड़क पर लेट गई और उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
कांग्रेस नेत्री ने कहा कि देश भर में पेट्रोल-डीजल सहित एलपीजी की किल्लत का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को लाइनों में लगकर सिलेंडर लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग बंद हो गई है और लोग रसोई को चलाने के लिए परेशान हो रहे है।
कांग्रेस ने आरोप लगाए है कि देश के प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाथों बिक गए। आरोप है कि ट्रंप जहां भारत के प्रधानमंत्री को अपने इशारों पर चला रहा है। ईरान और इजराइल की लड़ाई में देश को पेट्रोल और एलपीजी गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!