Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर कचहरी में 3 दिन काम ठप, वकीलों का बड़ा फैसला

जालंधर जिला बार एसोसिएशन ने बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आगामी चुनावों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन ने 16, 17 और 18 मार्च को कचहरी परिसर में “नो वर्क डे” घोषित किया है। यह फैसला एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में लिया गया।

चुनाव में भागीदारी के लिए लिया गया कदम
जानकारी देते हुए रोहित गंभीर ने बताया कि यह स्ट्राइक किसी विरोध के चलते नहीं है, बल्कि चुनाव प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस दौरान वकील आगामी चुनावों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले सकेंगे। “नो वर्क डे” का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक अधिवक्ता मतदान कर सकें।

प्रचार और संपर्क के लिए मिलेगा समय
एडवोकेट रोहित गंभीर ने बताया कि इस फैसले से वकीलों को उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने, साथियों से संपर्क बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए अपील करने का समय मिलेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186796