Thu, 30 Jul 2026
Post Details

गिप्पी ग्रेवाल को धमकी! गोल्डी बराड़ के नाम से कॉल वायरल; देखें Video

पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से एक धमकी भरी कॉल आने का दावा सामने आया है। इस कॉल का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे हड़कंप मच गया है।

कॉल करने वाले ने खुद को बताया गोल्डी बराड़
वायरल ऑडियो में कॉल करने वाला खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए कहता है कि उसने पहले भी गिप्पी को मैसेज किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कॉलर ने यह भी कहा कि उसने “पाने ऐले” को भी मैसेज भेजा है और दोनों से उसे बात करनी है।

उसने आगे कहा कि वैसे इग्नोर न करो। बहुत बुरी बात हो जाएगी। मैसेज इग्नोर कर सकते हैं। लेकिन जो गोलियों के ब्रस्ट आने हैं आपकी साइड वह इग्नोर नहीं होंगे। ठीक है। कहीं मोहाली में तेरी फिल्म बनानी पड़ जाए। फिल्मे दो बना रहा है। कहीं तेरी न बनानी पड़ जाए। वायरल हो रही ऑडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं।

पुलिस ने कहा- अभी तक नहीं मिली शिकायत
इस मामले में हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि पुलिस के पास अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत मिलती है, तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186572