Wed, 03 Jun 2026
Post Details

CCTV में कैद क्रूरता! पंजाब में बहू ने सास को घसीटकर पीटा; देखें Video

मानसा के सरदूलगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने अपनी सास के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस पूरी घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
वायरल फुटेज में दिखाई देता है कि बहू कमरे में घुसकर सास को बालों से पकड़कर बाहर खींचती है और जमीन पर पटक देती है। इसके बाद वह लगातार मारपीट करती है और थप्पड़ भी जड़ती है। सास की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचते हैं।

परिवार में पहले से चल रहा था विवाद
पीड़ित महिला के पति ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी बहू स्माइल अक्सर घर में झगड़ा करती थी और बेटे के साथ अलग रहने की जिद करती थी। इस मुद्दे को लेकर कई बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
बहू के परिवार ने पंचायत में समझौते के लिए बुलाया था। इसी दौरान बहू ने घर में अकेली सास पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

लव मैरिज के बाद बढ़ा विवाद
महिला के बेटे दीपक ने बताया कि उसने करीब 3 साल पहले स्माइल से लव मैरिज की थी। शादी के बाद वह कनाडा चला गया, जबकि उसकी पत्नी भारत में ही रह रही थी। वीजा न लग पाने के कारण वह माता-पिता के साथ रह रही थी, जिससे अक्सर विवाद होता था।

दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप
जहां सास ने बहू पर गहने और नकदी चोरी करने के आरोप लगाए हैं, वहीं बहू स्माइल ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। उसका कहना है कि उसने सास पर हमला नहीं किया, बल्कि खुद का बचाव किया।

Views: 38

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164651