जालंधर में 10 लाख की रिश्वत मामले में CGST अधिकारी और CA के खिलाफ चार्जशीट पेश
फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने अपने करोड़ों ग्राहकों को एक बड़ा झटका देते हुए प्लेटफॉर्म फीस में अचानक बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने रातों-रात अपने शुल्कों में बदलाव किया है, जो आज से ही पूरे देश में प्रभावी हो गया है। इस फैसले के बाद अब ग्राहकों को ऑनलाइन खाना मंगवाना पहले के मुकाबले और महंगा पड़ेगा। बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच जोमैटो का यह कदम मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट को प्रभावित कर सकता है।
इतनी बढ़ गई है प्लेटफॉर्म फीस
जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को ₹12.50 से बढ़ाकर अब ₹14.90 प्रति ऑर्डर कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब आपको हर मील (Meal) के ऑर्डर पर करीब ₹2.40 अतिरिक्त चुकाने होंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह नियम सभी के लिए समान है। यदि आप 'जोमैटो गोल्ड' के सदस्य भी हैं, तब भी आपको इस बढ़ी हुई फीस से कोई छूट नहीं मिलेगी और यह आपके फाइनल बिल में अनिवार्य रूप से जोड़ी जाएगी।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!