Thu, 30 Jul 2026
Post Details

अमृतसर से जालंधर तक मौसम विभाग का रेड अलर्ट, लोगों को आ रहें हैं मैसेज

पंजाब में आज सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। इस बदलते मौसम के बीच पंजाब स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने लोगों को सतर्क रहने की कड़ी हिदायत दी है। प्रशासन ने लोगों के मोबाइल फोन पर सीधे अलर्ट मैसेज भेजकर आगामी खतरे के प्रति आगाह किया है ताकि जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बड़ी चेतावनी

स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार 29 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में स्थिति गंभीर बनी रह सकती है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान तेज गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जो कमजोर ढांचों और फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

इन जिलों पर मंडरा रहा है खतरा

मौसम विभाग और आपदा प्राधिकरण ने विशेष रूप से अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर और जालंधर जैसे जिलों को चिन्हित किया है। इनके अलावा कपूरथला, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, एस.बी.एस. नगर और तरनतारन के कुछ इलाकों में भी कुदरत का कहर देखने को मिल सकता है। इन सभी क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण लेने से बचें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186591