Thu, 04 Jun 2026
Post Details

जालंधर में शराब ठेके के बाहर जमकर हंगामा, इतने लोग हुए घायल

जालंधर के दशमेश नगर इलाके में शराब के ठेके के बाहर मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जहां 10 रुपए को लेकर शुरू हुआ झगड़ा हिंसा में बदल गया। घटना के दौरान जमकर हंगामा हुआ और हालात को काबू करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।

10 रुपए को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार ठेके पर शराब की कीमत 10 रुपए अधिक वसूलने का आरोप लगा, जिसका एक ग्राहक ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर मौके पर पहुंचे एक्साइज विभाग के कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडों से लोगों पर हमला कर दिया। इस झड़प में करीब 2 लोग घायल हो गए, जिनमें सन्नी धवन और कमल की पहचान हुई है। हंगामे के दौरान एक एक्टिवा स्कूटर को भी नुकसान पहुंचाया गया।

महिला ने ठेका बंद करने की दी चेतावनी
घटना के बाद पीड़ित पक्ष की एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति पर चार लोगों ने डंडों से हमला किया। इससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने ठेके के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और उसे बंद करने की मांग उठाई। महिला ने चेतावनी दी कि अगर ठेका बंद नहीं किया गया तो वह खुद कार्रवाई करने को मजबूर होगी। बढ़ते तनाव के बीच ठेका अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

ठेकेदार से चाबी छीनने की कोशिश
जब ठेकेदार ठेका बंद कर वहां से जाने लगा तो मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया और चाबी छीनने की कोशिश की। लोग ठेके को स्थायी रूप से बंद कराने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक चले हंगामे के बाद किसी तरह ठेकेदार को भीड़ से निकालकर सुरक्षित भेजा गया।

एक लाइसेंस पर दो ठेके चलाने के आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में एक ही लाइसेंस पर दो शराब के ठेके चलाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि सुबह के समय शराबियों की भीड़ लगने से क्षेत्र में आए दिन हंगामे होते रहते हैं। लोगों ने पहले भी ठेका बंद कराने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एक और ठेका खुलने से लोगों में रोष और बढ़ गया है।

पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
पुलिस का कहना है कि घायलों का मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) तैयार किया जा रहा है। पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Views: 18

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164683