Thu, 30 Jul 2026
Post Details

टूरिस्टों के लिए बड़ी खुशखबरी, हिमाचल सरकार ने वापस लिया एंट्री टैक्स का फैसला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच सीटर और 6 से 12 सीटर वाहनों पर हाल ही में बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को वापस लेने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अब पुरानी दरें ही लागू रहेंगी। सीएम सुक्खू ने स्पष्ट किया कि अब पांच सीटर वाहनों से 70 रुपये और 6 से 12 सीटर वाहनों से 110 रुपये ही एंट्री टैक्स वसूला जाएगा। सरकार के इस फैसले से आम लोगों और टैक्सी ऑपरेटरों को राहत मिली है।

नई (वापस लागू) रेट लिस्ट
5 सीटर वाहन: ₹70 (पहले बढ़ाकर ₹170 किया गया था)
6 से 12 सीटर वाहन: ₹110 (पहले बढ़ाकर ₹130 किया गया था)

बढ़ोतरी पर हुआ था विरोध
गौरतलब है कि सरकार ने पहले पांच सीटर वाहनों का एंट्री टैक्स 70 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये और 6 से 12 सीटर वाहनों का टैक्स 110 से बढ़ाकर 130 रुपये कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में विरोध शुरू हो गया था। खासतौर पर बॉर्डर ए़रिया में रहने वाले लोगों और टैक्सी ऑपरेटरों ने इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187343