Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पर रिट्रीट सेरेमनी का टाइम बदला, अब इतने बजे अटारी-वाघा बॉर्डर होगी सेरेमनी

अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर रोज होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए फैसले के मुताबिक अब रिट्रीट सेरेमनी शाम साढ़े 5 बजे से लेकर 6 बजे तक चलेगी। पहले यह सेरेमनी 5 बजे से शुरू होकर साढ़े 5 बजे तक खत्म होती थी।

इस कारण लिया गया फैसला
प्रशासन ने यह फैसला मौसम को ध्यान में रखते हुए लिया है। उनका कहना है कि दर्शकों को बेहतर अनुभव और सुरक्षा व्यवस्था देने के लिए समय में बदलाव करना जरूरी था। यह नया समय आज यानी 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187347